रायपुर, 14 मई 2021
हेल्पलाइन के माध्यम से कोरोना पीडि़त बच्चों के आश्रय, संरक्षण के संबंध में सही जानकारी एवं समुचित परामर्श लिया जा सकता है। साथ ही कोविड परिस्थिति से पालकों एवं बच्चों में उत्पन्न मानसिक तनाव एवं आशंका संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।
ये है हेल्पलाइन नंबर
कोविड 19 की वजह से कई बच्चों ने अपने माता पिता को खोया हैं। कई माता-पिता कोविड संक्रमण के कारण बच्चों की देखभाल में असमर्थ हैं। कोविड 19 के कारण उदभूत परिस्थिति के कारण पालको एवं बच्चों के मन में कई प्रकार की आशंकाएं एवं चिंता भी उत्पन्न हो रही है। ऐसे समय में सही सहारा एवं उचित परामर्श मिलना जरूरी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष हेल्पलाइन 1800-572-3969 प्रारम्भ की है।
इसके अलावा चाइल्ड लाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाईन 181 पर भी संपर्क किया जा सकता हैं। व्हाट्सएप्प नंबर 9301450180 एवं ईमेल [email protected] पर भी संदेश प्रेषित कर इन हेल्पडेस्क के माध्यम से बच्चों के आश्रय, संरक्षण के संबंध में सही जानकारी एवं समुचित परामर्श ले सकते हैं।
